Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रभारीरंधावा पहुंचे जयपुर, कहां गहलोत और पायलट के बीच कोई विवाद नहीं, फार्मूला दोनों को ही है पता, फीडबैक के लिए करूंगा बैठक


कांग्रेस प्रभारीरंधावा पहुंचे जयपुर, कहां गहलोत और पायलट के बीच कोई विवाद नहीं, फार्मूला दोनों को ही है पता, फीडबैक के लिए करूंगा बैठक

कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद अब खत्म हो चुका है। दोनों के बीच सुलह के फार्मूले जानकारी भी  उन्हें ही है।

प्रभारी रंधावा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और तीनों  सह प्रभारी के अलावा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की जाएगी।

रंधावा ने गहलोत और पायलट के बीच अब कोई भी मतभेद होने से इनकार कर दिया और कहा कि सारे नेता मिलकर चुनाव लडेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी। पायलट को कोई जिम्मेदारी देने के सवाल पर प्रभारी रंधावा ने कहा कि नेताओं को कद के हिसाब से जिम्मेदारी दी जाएगी और सारे नेता इसे पूरा करने में जुटेंगे। प्रभारी रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट द्वारा नई पार्टी बनाए जाने के मामले को लेकर मुझे तो ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पायलट का न तो पहले पार्टी बनाने का मन था और ना ही अब है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच क्या फार्मूला तय हुआ है यह मैं नहीं बता सकता। 

प्रभारी रंधावा ने कहा पेपर लीक के मामले में सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है और ईडी को यहां कुछ हासिल नहीं होगा हमारी सरकार ने पेपर लीक मामले में पहले ही सख्त रवैया अपना लिया था और दोषियों को जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वार रूम में प्रभारी रंधावा 8 जून को सीएम गहलोत, डोटासरा तीनों सह प्रभारी और कुछ खास नेताओं के साथ राजस्थान की रणनीति को लेकर बैठक करेंगे। इस बैठक में सचिन पायलट शामिल होंगे या नहीं अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह बात सही है कि राहुल गांधी 9 जून को भारत लौटेंगे उसके बाद ही उनके विवाद पर कोई फैसला हो सकेगा। फिलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी इसी बात का इंतजार कर रहे हैं कि राहुल गांधी आ जाएं तो उनसे पूछकर ही जो फार्मूला  तय हुआ है उस पर आगे के रणनीति पर निर्णय होगा।


Previous
Next

Related Posts