


महंगाई राहत कैंप के अंतर्गत इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि सीधा खाते में हस्तांतरण करने के लिए लाभार्थी उत्सव का जवाहर रंगमंच पर आयोजन किया गया।
लाभार्थी उत्सव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भर के लाभार्थियों से संवाद किया एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को बटन दबाकर सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की अजमेर जिले से 54694 लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि हस्तांतरित की गई। इस मौके पर बीजेपी के सांसद भागीरथ चौधरी सहित अजमेर शहर उत्तर दक्षिण के दोनों स्थानीय विधायक, नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा, नगर निगम के बीजेपी पार्षद गैरहाजिर रहे।
इस मौके पर आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई गई महंगाई राहत शिविर प्रदेशवासियों के लिए बढ़ती महंगाई के दौर में वरदान साबित हो रही है अध्यक्ष राठौड ने केन्द्र सरकार पर व्यंग करते हुए कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है युवाओं की आंखे पथरा सी गई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन पर महंगाई और बेरोजगारी पर कोई राहत प्रदान नही की यदि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 500 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर देते तो उज्जवला योजना धारकों को फ्री में गैस सिलेण्डर मिल जाता।
लाभार्थी उत्सव में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ संभागीय आयुक्त सी आर मीणा ,जिला कलेक्टर भारती दीक्षित, जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिसोदिया ,अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी ,पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डाँ श्रीगोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, महेंद्र सिंह रलावता, सौरभ बजाड, शिव कुमार बंसल, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, अजमेर उत्तर ब्लाक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, भवानी सिहं, राजेश ओझा ,चेतन पंवार सहित कई काग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।