


सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जयपुर शहर में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी है । सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के निर्देशानुसार जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने अपनी जयपुर शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए किशनपोल वार्ड-77 के अध्यक्ष पद पर योगेश व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली नगर के पद पर भगवत प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष सिरसी बिंदायका के पद पर जगमोहन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पांच्यावाला-मीनावाला के पद पर ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष झोटवाड़ा विधानसभा के पद पर राघव दाधीच, महासचिव झोटवाड़ा विधानसभा के पद पर रविंद्र शर्मा, ब्लॉक ब्लॉक उपाध्यक्ष सिरसी बिंदायका के पद पर अखिलेश मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष वैशाली नगर के पद पर गजानंद शर्मा को 2 वर्ष के लिए नियुक्ति देकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
सर्व ब्राह्मण महासभा शहर जिला अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि सभी विप्र बंधु समाज में विगत कई वर्षों से सक्रिय और समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते है और समाज सेवा में गहरी अभिरूची है। आप ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने एव संगठित करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेगे। नव नियुक्ती पर मनोज मिश्र, महेश शर्मा और निलाभ शर्मा भी उपस्थित रहे ।