Saturday, 29 August 2026

सीएम साहब,शादी की गारंटी भी दीजिए


 सीएम साहब,शादी की गारंटी भी दीजिए

दौसा जिले के गांगदवाड़ी में लगे महंगाई राहत कैंप में 40 साल के कालू महावर नामक युवक ने पत्नी की जरूरत बताते हुए इसे दिलाने के लिए कैम्प प्रभारी को अर्जी दे दी। अर्जी में यह भी लिखा कि उसे कैसी पत्नी चाहिए। और तहसीलदार की भी महानता (मूर्खता)  देखिए, इस अर्जी को गांगदवाडी के पटवारी को भेजकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। 

चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर वर्ग के लिए घोषणा की है और अब विभिन्न योजनाओं की गारंटी देने के लिए कार्ड दिए जा रहे हैं। अगर मुख्यमंत्रीजी कुंआरों की शादी कराने के लिए भी कोई योजना ले आएं, तो चुनाव में उन्हें और ज्यादा लाभ मिल सकता है। कुंआरों को पत्नी और मुख्यमंत्री को उनकी दुआएं मिलेगी।

    Previous
    Next

    Related Posts