


सेंट स्टीफन स्कूल,अजमेर की टेनिस खिलाड़ी 15 वर्षीय जेनिस मनोज ओझा का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 66 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में द्वितीय स्थान पर चयन किया है।
राष्ट्रीय स्कूल टेनिस प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र- छात्रा) वर्ग 6 से 12 जून तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। अजमेर की टेनिस खिलाड़ी का छात्रा वर्ग में राज्य खिलाड़ियों का पूर्व प्रशिक्षण कैम्प राउमावि नांदड़ा कलां जोधपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया था और राजस्थान टीम घोषित की गई ।राज्य स्तरीय टीम में छात्रा वर्ग में सानिया खान,जेनिस मनोज ओझा,जिज्ञासा नरसिंघानी, मितालिका और अनन्या महाजन को शामिल किया है।
छात्र वर्ग टेनिस की राजस्थान की टीम में क्रिस पाल सिंह,प्रिंस राज,यथार्थ चौधरी,पार्थ शर्मा और जय शर्मा को शामिल किया है। टेनिस में राज्य टीम में चयनित उभरते खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कर्ष रहा है।