Saturday, 29 August 2026

मानसरोवर इलाके में ऑटो चालक के साथ रात्रि में तीन बदमाशों ने की मारपीट, मोबाइल और ₹2000 छीनकर भागे


मानसरोवर इलाके में ऑटो चालक के साथ रात्रि में तीन बदमाशों ने की मारपीट, मोबाइल और ₹2000 छीनकर भागे

मानसरोवर के रजत पथ इलाके में भरतपुर जिले की  बैर में रहने वाले ऑटो ड्राइवर उमेश चंद सैनी के साथ गुरुवार रात्रि को तीन बदमाशों द्वारा मारपीट करने और उसका मोबाइल, ₹ 2000 और अन्य सामान लूट कर ले जाने की घटना सामने आई है। घायल ऑटो चालक को निजी चिकित्सालय  धनवंतरी में इलाज के लिए भर्ती किया है। 

ऑटो ड्राइवर के भाई महाराज सिंह ने मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2 जून रात्रि को जब वह रजत पथ पर सड़क के किनारे रात्रि को सो रहा था कि अचानक तीन बदमाश आए और उस पर हमला बोल दिया हमले में उसके मुंह और कई जगह पर चोट आई है 15 टांके लगे। घटना के दौरान में बेहोश हो गया था।उसका  धनवंतरी इलाज चल रहा है। उसका मोबाइल ₹2000 छीन कर भाग गए। जांच शुरू कर तीनों बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts