


राजस्थान में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर अक्टूबर माह में आचार संहिता लगने से पहले चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव आयोग के उपायुक्त धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 15 जून को चुनाव आयोग का एक दल दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहा है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह दल जयपुर में विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करेगा। चुनाव आयोग का दल मुख्य सचिव और डीजीपी से भी चुनाव व्यवस्थाओं को लेकर बात करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने एक पत्र मुख्य सचिव उषा शर्मा लिखकर कहा है कि राजस्थान में गृह जिले और 3 साल या उससे ज्यादा समय तक एक ही पद पद में सरकारी अफसरों का 31 जुलाई तक तबादला करना होगा। चुनाव आयोग ने फील्ड लगे पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक के साथ ही एडीएम,एसडीएम, रिटर्निंग ऑफिसर, रिटर्निंग ऑफिसर और वीडीओ सहित अन्य चुनाव में लगे अधिकारी शामिल है।