Saturday, 29 August 2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डोटासरा का नेताओं और कार्यकताओ ने किया स्वागत


प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डोटासरा का नेताओं और कार्यकताओ ने किया स्वागत

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर से भीलवाड़ा जाते समय पाटन किशनगढ़ पर अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्षद नोरत गुर्जर के साथ एडवोकेट विश्राम चौधरी, पार्षद सर्वेश पारीक, सम्राट ऊटडा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल, मालाओं से डोटासरा जी का भव्य स्वागत किया। 

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओ का लाभ आम जनता को दिलाने और सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में रिपीट कराने के लिए जनता की सेवा में समर्पित रहने का आव्हान किया। 

शनिवार को  स्वागत करने वालो में अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्षद नोरत गुर्जर, एडवोकेट विश्राम चौधरी, पार्षद सर्वेश पारीक, सम्राट ऊटडा, निर्मल पारीक, विकास खारोल, मण्डल अध्यक्ष निमेष चौहान, पंकज छोटवानी, शायर चौधरी, सरदार भड़ाना, दिनेश खटीक, युनुस खान, राजेश ओझा, हितेश जैन, विकास चौहान सहित कई काग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts