


उड़ीसा के बालासोर में शुक्रवार शाम रेल दुर्घटना में 266 लोगों की मौत हुई है । जबकि 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम 7:00 बजे हुई। कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बहानगा के पास डिटेल हो गई। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई।
यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डिटेल हो गई। जिसके बाद कुछ रुपए दूसरी पटरी पर पलटी और दूसरी तरफ से आ रही शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकराई और गौरव मंडल ट्रेन की भी कुछ बोगियां पटरी से उतर गई । यह बोगियां दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी से बढ़ गई और कुछ बोगियां माल गाड़ी के ऊपर चढ़ गई।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रविवार सुबह दौरा किया और उन्होंने रेल दुर्घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने के परिवारों को ₹10-10 लाख, गंभीर घायल को ₹ 2 लाख और सामान्य घायल को ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है। उड़ीसा के सीएम पटनायक ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दुर्घटना को लेकर सीएम पटनायक ने उड़ीसा में 1 दिन शोक घोषित किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है और प्रधानमंत्री सहायता कोष से मृतकों को ₹ 2-2 लाख और घायलों को ₹ 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।