


ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में 70 लोगों की मौत हो गई है और 350 से अधिक घायल है।
ट्रेन की आठ बोगियां पलट गई इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया।बालासोर के पास ही दूसरी ट्रेन बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट की कुछ बोरिया भी पटरी से उतरी है। 6 ट्रेनें कैंसिल की गई है और कई के रूट बदले गए हैं। रेल की एक ही पटरी पर दो ट्रेनें आने के कारण यह घटना घटी है।
कोरोमंडल एक्सप्रेस के हादसे में घायल यात्रियों को बहानागा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के अस्पतालों से मेडिकल टीम को बुलाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी हादसे पर शोक जताया है। सीएम पटनायक ने इस दुर्घटना की विस्तार से समीक्षा की शनिवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए जाने की बात कहीं है।
रेलवे और जिला प्रशासन ने इस हादसे की जानकारी के लिए आपातकालीन कंट्रोल रूम स्थापित किया है जिसके नंबर 6782262286जारी किया है।