Saturday, 29 August 2026

इस्लाम की पूजा केवल भारत में ही सुरक्षित: मोहन भागवत


इस्लाम की पूजा केवल भारत में ही सुरक्षित: मोहन भागवत


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस्लाम की पूजा केवल भारत में ही सुरक्षित तरीके से चलती है। कुछ धर्म भारत के बाहर के थे, बाहर वाले चले गए वह उसमें सुधार करना हमारी जिम्मेदारी है।

गुरुवार को नागपुर में आर एस एस के मुख्यालय पर शिक्षा वर्ग के कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण हुआ और यह स्पेन से मंगा लिया तक छा गया धीरे-धीरे वहां के लोग जागे और उन्होंने आक्रमणकारियों को हराया तो अपने कार्य  क्षेत्र में इस्लाम    धर्म सिकुड़ गया। अब देखा जाए तो भारत में ही सुरक्षित अभी से इस्लाम धर्म की पूजा की जाती है।

मोहन भागवत ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर बुरी नजर रखने वाले दुश्मनों को ताकत दिखाने के बजाय आपस में ही लड़ रहे हैं। देश में भाषा, पंथ  और संप्रदाय  को लेकर विवाद किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि 75 साल की आजादी को देखकर हमारे अंदर उत्साह ज्यादा है और सभी भारतीयों का डीएनए एक है ।



    Previous
    Next

    Related Posts