


गुरूवार को राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री आवास पर मिला। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर सीएम गहलोत ने वक्फ बोर्ड द्वारा क्रय किए गए 2 एम्बुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन कोटा और बारां जिलों में मरीजों को आपातकालीन सेवाएं देंगे।
इस दौरान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानूखान बुधवाली, मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन कागजी, पूर्व सांसद अश्क अली टांक, दरगाह अजमेर शरीफ से सेक्रेटरी वाहिद अंगारा, मदरसा बोर्ड चेयरमेन श्री एमडी चोपदार, वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. राणा जैदी, सीकर नगर परिषद सभापति जीवण खान, एडवोकेट रुबीना खान, शाहिद हसन तथा असरार कुरैशी सहित बड़ी संख्या में वक्फ बोर्ड से जुड़े लोग उपस्थित रहे।