Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने दी मंजूरी, राज्य कर्मचारियों को मिल सकेगा वेतन का अग्रिम भुगतान


सीएम गहलोत ने दी मंजूरी, राज्य कर्मचारियों को मिल सकेगा वेतन का अग्रिम भुगतान

प्रदेश के राजकीय कार्मिक अब आकस्मिक आवश्यकता पर अपने वेतन का अग्रिम भुगतान ले सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘अर्न्ड सैलेरी एडवांस ड्रॉल एक्सेस स्कीम’ को स्वीकृति दी है।

इस स्कीम की कार्यवाही राजस्थान फाइनेंशियल सर्विस डिलेवरी लिमिटेड द्वारा की जाएगी। इससे कार्मिकों को माह के अंत से पहले ही आनुपातिक रूप से वेतन का अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा। कार्मिक को किए अग्रिम भुगतान की कटौती अगले माह के वेतन में से समायोजित की जाएगी। यह सुविधा 1 जून, 2023 से सभी कार्मिकों के लिए उपलब्ध हो सकेगी।

सीएम गहलोत के इस निर्णय से राज्य कर्मचारी-अधिकारियों को जरूरत के समय आर्थिक संबल मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

सीएम गहलोत ने दी ₹ 2.53 करोड़ की स्वीकृति, बीकानेर के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में होंगे विकास कार्य

बीकानेर जिले के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए ₹ 2.53 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। 

इस स्वीकृत राशि से एम्फीथिएटर का पुनर्विकास, गणेश मंदिर की तरफ शेड का निर्माण, छोटे मंदिरों पर बाहरी पेंटिंग तथा गणेश मंदिर के संरक्षण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे मंदिर में आने वाले पर्यटकों को सुगमता हो सकेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में विभिन्न विकास कार्यों के लिए घोषणा की गई थी। 

Previous
Next

Related Posts