Saturday, 29 August 2026

पांचवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 1 जून गुरुवार को होगा जारी, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला बीकानेर में करेंगे जारी


पांचवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 1 जून गुरुवार को होगा जारी, शिक्षा मंत्री  डॉ. कल्ला बीकानेर में करेंगे जारी

प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के पांचवी कक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम गुरुवार 1 जून को दोपहर 1:30 जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला बीकानेर जिला कलेक्टर सभागार में वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेंगे। 

पांचवी कक्षा बोर्ड में 14 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इस परीक्षा परिणाम में किसी भी विद्यार्थी को फेल घोषित नहीं किया जाएगा। जिस भी विद्यार्थी के 33 प्रतिशत से कम अंक आएंगे उन्हें पूरक परीक्षा घोषित की जाएगी।अगर पूरक परीक्षा में असफल घोषित होता है तो भी उसे पदोन्नत कर छठी कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा।

 उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार कानून में कक्षा 7 तक किसी भी विद्यार्थी को फेल करने का प्रावधान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी को भी नहीं किया जा सकता है। सरकार ने आठवीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने का प्रावधान 1 साल पहले ही जोड़ा गया है।

    Previous
    Next

    Related Posts