Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने जारी की 189 कॉप्टेड नव नियुक्त सदस्यों की सूची


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा  ने जारी की 189 कॉप्टेड नव नियुक्त सदस्यों की सूची

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के189 कॉप्टेड नव नियुक्त सदस्यों की सूची जारी की है। डोटासरा ने इस सूची जारी में उन्हें बधाई देते हुए आशा प्रकट की है कि वे संगठन का निष्ठावान तरीके से कार्य कर उसे मजबूत करेंगे।

कांग्रेस की इस सूची जारी होने के साथ ही यह चर्चा भी जोरों पर होने लगी है कि नियमों के मुताबिक पीसीसी के कुल 400 सदस्य है ऐसे में 15 प्रतिशत  60 कॉप्टेड सदस्य  बनाए जा सकते हैं । लेकिन इतनी बड़ी तादाद में कॉप्टेड  सदस्यों की नियुक्ति क्यों की गई इसको लेकर भी विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई है। हाईकमान के पास निर्णय अभी विचाराधीन है इसके बावजूद भी यह नियुक्तियां  क्यों की जा रही है। इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

Previous
Next

Related Posts