


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश की जनता ने 5 साल पहले वोट देकर जिस सरकार को चुना था उसने आपको अस्थिरता और अराजकता वाली सरकार दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री और नेता आपस में लड़ने में व्यस्त हैं और यहां अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां का आम व्यक्ति सुख शांति से अपने तीज त्यौहार नहीं बना पाता है।
पीएम मोदी बुधवार को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार आतंकियों पर पूरी तरह मेहरबान है और तुष्टीकरण में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटियों पर अत्याचार करने वालों को खुली छूट दे रखी है। उन्होंने बिना राहुल गांधी का नाम लिए हुए कहा कि राजस्थान में भी 5 साल पहले 10 दिन में जो वादे निभाने का ऐलान किया था वह आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गुमराह करने वाले नेताओं से अब आप सबको सावधान रहना है।
उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले ही देश को नई संसद मिली है इसका हम सब को गर्व होना चाहिए लेकिन कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने कीचड़ उछालने का काम किया है। उन्होंने कहा देश के इस गौरव को अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए भेंट चढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि देश के 60 हजार मजदूरों की मेहनत पर लात मारी है। उन्होंने कहा कि गरीब का बेटा भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर सवाल खड़े कर रहा है उन्हें यह सब पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत का विकास कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के एक नेता ने 10 दिन में गारंटी से वादा पूरा करने का वचन दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा कभी पूरा नहीं हो पाता उन्होंने कहा की गारंटी देने से तो देश दिवालिया हो जाएगा।उन्होंने कहा कि आगामी 7 साल में देश का कायाकल्प होते हुए देखेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन का तेजी से विकास होगा उन्होंने कहा कि इसमें राजस्थान के लोगों को भी सहयोग देना पड़ेगा उन्होंने कहा कि मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले समय में देश का विकास और तेज गति से करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लो मेरा परिवार है मेरी परमात्मा है और आपका आशीर्वाद मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।