


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर बुधवार को उतरे । जहां उनका स्वागत राज्यपाल कलराज मिश्र और शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला,मुख्य सचिव उषा शर्मा और डीजीपी उमेश मिश्रा ने किया।
प्रधानमंत्री यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तीर्थराज पुष्कर रवाना होकर जहां मेला ग्राउंड पर उतरे और वहां से वह ब्रह्मा मंदिर पहुंचे हैं। ब्रह्मा मंदिर परजहां भाजपा के सांसद घनश्याम तिवारी विधायक सुरेश रावत ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पीएम मोदी ने संतों का आशीर्वाद लिया और ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। ब्रह्मा मंदिर के पुजारी लक्ष्मीनारायण ने पीएम मोदी को तुलसी की माला पहनाई और साफा लगाकर उनका स्वागत सत्कार किया। पीएम मोदी के समक्ष संतो ने ब्रह्मा मंदिर में वेद विद्यालय खोलने की मांग रखी।
पीएम मोदी ब्रह्मा मंदिर से मेला ग्राउंड और मेला ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कायड़ विश्राम स्थली जनसभा के लिए रवाना हो गए हैं।