Saturday, 29 August 2026

सीकर- झुंझुनू परियोजना को कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से पानी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र ने ₹ 7934 करोड़ किए मंजूर, सांसद सुमेधानंद ने पीएम मोदी और शेखावत का जताया आभार

सीकर- झुंझुनू परियोजना को कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से पानी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र ने ₹ 7934 करोड़ किए मंजूर, सांसद सुमेधानंद ने पीएम मोदी और शेखावत का जताया आभार

सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सीकर जिले को सीकर- झुंझुनू परियोजना के तहत कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से पानी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने ₹ 7934 की स्वीकृति जारी कर दी है।

भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मैं और सीकर की जनता से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि बरसों से यह मांग की जा रही थी लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा था अब भविष्य में पानी प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सीकर की सभी तहसीलों को और झुंझुनू की 2 तहसीलों को इससे पानी उपलब्ध होगा।

Previous
Next

Related Posts