


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर विश्वास जताते हुए कहा कि धैर्य रखो,धैर्य रखो,धैर्य रखो...तो एक दिन जरूर कुछ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने हम दोनों को पार्टी जिताने का जिम्मेदारी दी है अब हम मिलकर के काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद कई बार कह चुका हूं कि अब मेरे लिए पद मायने नहीं रखता।
दिल्ली में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मैं तीन बार सीएम बना हूं केंद्रीय मंत्री बना हूं और सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने मुझे इतना विश्वास किया है। उन्होंने कहा कि आज मेरी यह ड्यूटी बनती है कि मैं जो हाईकमान चाहे वह करो।
उन्होंने कहा कि पार्टी को जिताने के लिए काम करो वह मैं कर रहा हूं। मैंने योजनाएं बनाने में और लागू करने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि मैंने हर वर्ग का ध्यान रखा है। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में चाहे पीएम नरेंद्र मोदी आए याअमित शाह जनता सब हकीकत जानती है ऐसे में उन्हें वोट नहीं मिलने वाले हैं।