Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल को देश ही नहीं दुनिया मान रही है: वसुंधरा राजे


पीएम मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल को देश ही नहीं दुनिया मान रही है: वसुंधरा राजे

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल को देश ही नहीं दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने विकास की ऐतिहासिक ऊँचाइयाँ छुई है। 

पूर्व सीएम राजे मंगलवार को अजमेर में पत्रकारों से सभा स्थल  और भाजपा कार्यालय में बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी की पहली सभा अजमेर जिले के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र कायड़ में आयोजित हो रही है।  उन्होंने कहा कि वह भी अजमेर से यह हमारे लिए ही नहीं राजस्थान के लिए हर्ष  और गर्व की बात है।

पूर्व सीएम राजे ने पीएम की सभास्थल का दौरा कर भाजपा कार्यालय में बैठक में नेताओं के साथ की समीक्षा

पूर्व सीएम राजे ने सभास्थल का भी जायज़ा लिया इसके बाद  वे सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं के साथ  पीएम मोदी के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी विजया रहाटकर,प्रदेश अध्यक्ष  सांसद सीपी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, संगठन महामंत्री चंद्र शेखर मौजूद थे। जयपुर शहर के सांसद रामचरण बौहरा, अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी,विधायक अनिता बघेल,विधायक वासुदेव देवनानी,  नसीराबाद विधायक राम स्वरूप लम्बा राजे के साथ थे।

Previous
Next

Related Posts