Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र ने जस्टिस मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई


राज्यपाल मिश्र ने जस्टिस मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में जस्टिस  ऑगस्टिन जाॅर्ज मसीह  को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस मसीह ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।

समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस मसीह को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया।  समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस मसीह के परिजन उपस्थित रहे।


    Previous
    Next

    Related Posts