Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली पर जनसभा और पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर करेंगे दर्शन


पीएम मोदी अजमेर स्थित  कायड़ विश्राम स्थली पर जनसभा और पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर करेंगे दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 31 मई को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर आ रहे हैं। पीएम मोदी अजमेर स्थित कायड़  विश्राम स्थली पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे। 

निर्जला एकादशी 31 मई को दोपहर 3.45 बजे पीएम मोदी ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।  वे दोपहर 3:30 बजे मेला ग्राउंड में बनाएंगे अस्थाई हेलीपैड पर उतरेंगे जहां से कार के माध्यम से ब्रह्मा मंदिर के पिछले गेट पर पहुंचकर दर्शन करने के लिए जाएंगे। शाम 4:00 बजे वे यहां से वापस रवाना हो जाएंगे।

एसपीजी और जिला प्रशासन  के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को पुष्कर पहुंचकर पीएम मोदी की यात्रा के स्थलों को व्यक्तिगत रुप से जाकर देखा और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। अजमेर रेंज के आईजी आईजी रूपिंदर सिंघ, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने भी मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान आम लोगों  कि आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 


Previous
Next

Related Posts