


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा मुख्यालय दिल्ली पर भाजपा शासित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
उन्होंने उनके राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और अपने मन की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में हम लोगों तक यह बात कैसे जाए इस पर आप सभी को रणनीति तैयार करनी चाहिए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज भाजपा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ में रचनात्मक बैठक की है। हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के पुष्कर धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक शाह हरियाणा के सीएम मान्यवर खट्टर आसाम के सीएम हेमंत बिस्सा सहित कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे।