


बाड़मेर जिले के पूजासर गांव में 10 दिन पहले ही शादी के बाद पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के कुछ देर बाद पति पड़ोसी घर पहुंचा और पड़ोसियों को उसने यह सारी घटनाक्रम बताया और फिर खुद पानी की टैंक में कूद गया। लोगों ने उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूजासर के रहने वाले 58 वर्षीय सलीम ने 10 दिन पहले बिहार के मधुबनी जिले की शबाना खातून के साथ शादी की थी। घर में दोनों ही रहते थे सलीम का खेती का काम है बीती रात पत्नी घर में सो रही थी पति ने गला काट दिया।
पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने महिला के परिवारजनों को बिहार में सूचना दी तो उन्होंने कहा कि कुछ दिन लगेंगे आने में फिर उसके बाद आने से मना कर दिया। पति को पहले सांचौर के अस्पताल में रेफर किया उसके बाद बाड़मेर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया हुआ है जहां उसका इलाज चल रहा है।