Saturday, 29 August 2026

29 मई को शाम 5:00 बजे राजस्थान हाउस के नए भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम गहलोत होंगे शामिल


29 मई को शाम 5:00 बजे राजस्थान हाउस के नए भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम गहलोत होंगे शामिल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय  दिल्ली की यात्रा के लिए 29 मई को सुबह 10:00 बजे विशेष विमान  जयपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

सीएम गहलोत जयपुर एयरपोर्ट से प्रातः 10:00  रवाना होकर प्रातकाल 11:00 दिल्ली  पहुंचेंगे।  सीएम गहलोत शाम 5:00 बजे राजस्थान हाउस के नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम से पहले सीएम गहलोत का दिल्ली में किस से मुलाकात का कार्यक्रम है यह स्पष्ट नहीं बताया गया है। यह भी माना जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से उनकी मुलाकात हो सकती है। उन्होंने सीएम गहलोत को मुलाकात के लिए 29 मई को तलब कर रखा है। 

सीएम गहलोत 29 रात्रि को दिल्ली में ही विश्राम करेंगे और 30 मई को दोपहर 12:00  बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 जयपुर लौट आएंगे। 30 मई को जयपुर के राजभवन में नए चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Previous
Next

Related Posts