


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हवन और मंत्रोच्चार के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन किया। पूजन के बाद तमिलनाडु के मठों से आए अधीनम ने पीएम मोदी को सेगोल सौंपा। पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम के बाद इसे संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के बगल में स्थापित किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उनके साथ मौजूद रहे। विरोध कर रहे प्रतिपक्ष के नेता अधीर रंजन सहित विभिन्न दलों के सांसदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
संगोल स्थापना के बाद पीएम मोदी ने श्रम योगियों का सम्मान किया जो संसद भवन के निर्माण कार्य में शामिल थे। इसके बाद सर्व धर्म सभा हुई और प्रार्थना सभा में केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे संसद पहुंचे और सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और फिर पूजा अर्चना में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई नेता और सांसद मौजूद रहे।
पीएम मोदी की मन की बात के बाद दोपहर 12:00 संसद भवन से जुड़ी दो शार्ट फिल्में दिखाई गई। इसके बाद राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा गया दोपहर 1:00 पीएम मोदी ₹75 का स्पेशल सिक्का और उस स्टांप जारी किया।