


आप पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी 18 जून को श्रीगंगानगर में विशाल जनसभा कर प्रदेश में चुनावी शंखनादकरेगी। इस चुनावी सभा में आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।
शनिवार को मानसरोवर के वीटी रोड पर विस्तृत मैदान में आप पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक, प्रभारी विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने आप पार्टी के 5000 से ज्यादा सर्किल इंचार्ज और 10000 कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। जयपुर में आयोजित आप पार्टी का यह पहला शक्ति प्रदर्शन था जिसमें 15000 कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता को अगर पद दिया गया है तो उन्हें अहंकार नहीं करना है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं को एक मुट्ठी की तरह रहना है। उन्होंने कहा कि आप आर पार्टी का संगठन भी मजबूत और बड़ा हो गया है ऐसे में भाजपा और कांग्रेस को सीधी टक्कर देने में हम तैयार हैं।