Saturday, 29 August 2026

अशोक नगर थाना में सीएलजी और पुलिस सुरक्षा सखी की बैठक, महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए


अशोक नगर थाना में  सीएलजी और पुलिस सुरक्षा सखी  की बैठक, महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए

जयपुर में शनिवार शाम 5 बजे पुलिस थाना अशोक नगर जयपुर दक्षिण स्थित सी-स्कीम में सीएलजी और पुलिस सुरक्षा सखी  की बैठक आयोजित की गई।  

सीएलसी  अशोक नगर थाना और पुलिस सुरक्षा सखी को ओर से  क्षेत्र के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई । जिसमें महिलाओं- बच्चियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके समस्याओं के समाधान के संबंध में पुलिस और सीएलजी सदस्य और सुरक्षा सखियों ने विचार-विमर्श किया। सी स्कीम की वर्तमान समस्याओं की जानकारी थाना  पुलिस  ने सदस्यों से पूछी व साथ ही सुरक्षा सखी संरक्षिका भी प्रदान की गई। 

हेड कांस्टेबल शंकर लाल ने सदस्यता बढ़ाने और उनके लिए कार्य करने के लिए चर्चा की  और आने वाले कार्यों के लिए एजेंडा तय किया गया । इसमें  पुलिस उपनिरीक्षक कविता यादव ने  अध्यक्षता की और साथ ही हेड कॉन्स्टेबल  शंकर लाल ने सभी एक्टिव  सदस्यों के कार्यों की सराहना की । 

बैठक में थाना अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ के दिशा निर्देश पर  आयोजित की गई । जिसमें सीएलजीऔर सुरक्षा सखी  के  सदस्य (समाजसेवी ) राजकुमार शर्मा, रेणु जाखड़, राखी शुक्ला, सतीश लश्करी, सुनीता संधानी, सुभाष सियोत्रा, कमल खंडेलवाल, गुंजन पारीख  ,गोपाल लाल गुप्ता ,महेश गुप्ता और पारस जैन उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts