Saturday, 29 August 2026

अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,जेएलएन अस्पताल के शिशु रोग वार्ड में फल किए वितरित


अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि,जेएलएन अस्पताल के शिशु रोग  वार्ड में फल  किए वितरित

देश के प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्वर्गीय प. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कांग्रेस कमेटी की और से पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मदऔर शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर   शिव कुमार बंसल के नैतृत्व में  इड़ोर स्टेडियम के पास पड़ित जवाहर लाल  नेहरू स्मारक श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल के शिशु  और बाल रोग वार्ड में बच्चों को फल वितरित  किए l अजमेर उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल और उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल व नौरत गुजर ने प. जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी का इस देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा वे आजादी की लड़ाई में लगभग 9 वर्ष तक जेल भी गये थे, प्रधानमन्त्री बनने के बाद भी इस देश के चंहुमुखी विकास में उनका जो योगदान रहा वो कभी भुलाया नही जा सकता।

अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों और उनके परिजनों को ताजा फल सेंव, आम व केले आदि वितरित  किए। उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दोनों कार्यक्रमों में पूर्व विधायक में डॉ. राजकुमार जयपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, कांग्रेस महासचिव नौरत गुजर व शिव कुमार बन्सल, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पार्षद सर्वेश पारीक, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, गणेश चौहान, पंकज छोटवानी, निमेश चौहान व चितलेश बंसल, ब्लॉक पदाधिकारी आरिफ खान, हेमसिंह, डॉ एस डी मिश्रा, मालसिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र राठौड़, भवानी धाबाई, युनुस शेख, कमल किशोर गर्ग, रोहित तम्बोली, विकास चौहान, राधेश्याम पवार, अशोक दौराया, देवेंद्र नलिया, हितेश जैन, सुमीत मित्तल, हेमराज खारोलिया, पुष्पेंद्र ओझा, रवि दग्दी, राजेश ओझा, विकास खारोल, ललिता माली, निर्मल पारीक, चेतन पवार, सत्या लखन, भूपेंद्र सिंह, सुवालाल बैरवा, अर्जुन जोधावत, अनिल कश्यप, रुपेंद्र तिवारी व रमेश सहित कई कांग्रेसजन शामिल थे।


Previous
Next

Related Posts