Saturday, 29 August 2026

नपा उनियारा का सफाईकर्मी ₹ 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार


नपा उनियारा का सफाईकर्मी ₹ 4 हजार की रिश्वत लेते  गिरफ्तार

टोंक जिले की नगर पालिका उनियारा के सफाईकर्मी लाखन सिंह नरवाल को शनिवार की शाम को एसीबी टोंक की टीम ने 4 हजार की रिश्वत लेते  गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक को इस आशय की परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गणतन्त्र दिवस की सामग्री विद्यालयों में सप्लाई किए जाने के बिल का भुगतान किए जाने बाबत सफाई कर्मचारी ने 5 हजार की रिश्वत मांगी थी।परिवादी की शिकायत का सत्यापन के बाद सफाईकर्मी लाखन सिंह नरवाल से 4 हजार की राशि दिए जाने के लिए शनिवार का दिन तय किया गया।

एसीबी टोंक के एडिशनल एसपी राजेश आर्य के सुपरविजन में सफाई कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई । शनिवार की शाम को जैसे ही परिवादी ने नगर पालिका उनियारा के सफाईकर्मी लाखन सिंह नरवाल निवासी हरिजन बस्ती उनियारा को 4 हजार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया ।

Previous
Next

Related Posts