


भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ और राजसमंद से भाजपा सांसद दिया कुमारी की मौजूदगी में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डेगाना विधानसभा क्षेत्र के भेरूंडा में पीएम मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा में आने का संकल्प किया।
इस अवसर पर प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि आज वीर तेजाजी की पावन धरती पर हमारे हजारो कार्यकर्ता उपस्थित है और और कार्यकर्ता और नेताओं ने जो विश्वास प्रकट किया है उसे हम दावा कर सकते हैं कि आने वाले समय में अजमेर में होने वाली सभा में यहां से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और आम लोग अजमेर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के गांव गरीब किसान को आगे बढाने काम किया । कोरोना मे मुफ्त मे वैक्सीन,करोडो महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ , शौचालय ,जनधन खाते जैसी हर वर्ग और क्षेत्र के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा की है । किसानो के लिए काम करने वाले पीएम मोदी कहते है कि भारत के खजाने पर पहला अधिकार गरीबो का ,किसानों का है।
भाजपा सांसद दीया कुमारी ने 31 मई को अजमेर में होने वाली पी एम मोदी की सभा में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है की हमें पीएम मोदी जैसे यशस्वी नेता का सानिध्य प्राप्त है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी आर चौधरी, प्रसन्न मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहन राम चौधरी जिला अध्यक्ष नागौर शहर, गजेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष नागौर ग्रामीण, अजमेर पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया जिला प्रभारी नागौर, अजय सिंह किलक पूर्व मंत्री, मानसिंह किनसरीयापूर्व विधायक परबतसर, रूपाराम मोरवतीया विधायक मकराना, सुखाराम पूर्व विधायक मेड़ता, समस्त पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, प्रधान एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।