Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि की घोषणा


सीएम गहलोत ने आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गत दिनों आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हरसंभव सहायता की जाएगी। 

सीएम गहलोत ने ईश्वर से इस आपदा में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

Previous
Next

Related Posts