Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह का बूढ़ा पुष्कर में किसानों के साथ संवाद, किसानों ने किया वादा हम मोदीजी को थैंक्यू कहने जरूर आऐंगे


भाजपा प्रभारी अरुण सिंह का बूढ़ा पुष्कर में किसानों के साथ संवाद, किसानों ने  किया वादा हम मोदीजी को थैंक्यू कहने जरूर आऐंगे

राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा प्रभारी अरूण सिंह ने किसान चौपाल को संबोधित करते हु कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब किसान को केन्द्र मे रखकर योजनाएं क्रियान्वयन किया है और इससे किसान की आय भी बढ रही है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ही किसान के  खाते में ₹ 6000 सीधे भेजने का काम शुरू किया है जो कि अभी भी जारी है

बूढ़ा पुष्कर में शनिवार को किसानों से संवाद करते हुए कहा कि पीएम मोदी 31 मई को अजमेर आ रहे हैं उन्होंने  किसानों को पीएम की सभा  के लिए आमंत्रण  किया। 

बुढा पुष्कर के किसानों ने प्रभारी अरुण सिंह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम मोदीजी को थैंक्यू कहने जरूर आऐंगे।

किसानों की चौपाल मे नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ,पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, देवीशंकर भूतडा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिया  भी उपस्थित रहे ।


Previous
Next

Related Posts