Saturday, 29 August 2026

आरएलपी सुप्रीम सांसद हनुमान बेनीवाल ने जंतर मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन और सम्मान में नए लोक सभा भवन के लोकार्पण समारोह के बहिष्कार करने की घोषणा


आरएलपी सुप्रीम सांसद हनुमान बेनीवाल ने जंतर मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन और सम्मान में नए लोक सभा भवन के लोकार्पण समारोह  के बहिष्कार करने की घोषणा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने 28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन में और पहलवानों के सम्मान में बहिष्कार करने की घोषणा की।

आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने  शनिवार को बयान जारी कर कहा कि मुझे अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे देश के विख्यात पहलवान जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया और पद्म अवॉर्ड और अर्जुन अवॉर्ड जैसे महत्वपूर्ण सम्मानो से सरकारों ने नवाजा,उन्हें मजबूरन एक माह से अधिक समय से देश की राजधानी में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है क्योंकि पूरी केंद्र सरकार एक बाहुबली सांसद के आगे नतमस्तक है।  

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि  पीएम मोदी को संसद के नए भवन के लोकार्पण से पहले पहलवानों के आंदोलन की तरफ ध्यान देते हुए बाहुबली सांसद के खिलाफ कार्यवाई करने की जरूरत है । उन्होंने  कर्नाटक चुनाव में मिली करारी हार और पहलवानों के आंदोलन से देश का ध्यान भटकाने के लिए आनन- फानन में संसद के नए भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रख दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है लेकिन मैं इस कार्यक्रम में भाग नहीं लूंगा।

    Previous
    Next

    Related Posts