


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रभारीअरुण सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अपने क्षेत्र का प्रमुख जनप्रतिनिधि होता है उसका आमजन से सीधा जुड़ाव रहता है। पार्षद के माध्यम से ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिलता है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार से त्रस्त जनता भी अपनी पीड़ा पार्षद को ही बताती है। ऐसे में पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है वे अपने क्षेत्र की जनता को आम सभा में अधिकाधिक लेकर आने की रणनीति पर काम करने को कहा और पार्षदों को अपने-अपने शक्ति केंद्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को सभा स्थल पर लाने का आग्रह किया।
भाजपा शहर जिला अजमेर के निकाय क्षेत्र के पार्षद और पार्षद प्रत्याशियों की शनिवार को पार्टी कार्यालय भुनाभाई पर महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि पार्षद का अपने क्षेत्र की विकास समितियों,बस्तियों,कॉलोनी से जुड़ाव रहता है ऐसे में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पहली सभा अजमेर मे हो रही है यह अजमेर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। पीएममोदी के इस ऐतिहासिक कार्यकाल मे प्रदेश और अजमेर को कई बड़ी सौगाते मिली है,सड़क ,रेल्वे, ग्रामीण विकास, शहरी विकास,शिक्षा और स्वास्थ्य का कार्य हो सभी जन कल्याण के कार्य किए हैं।
उन्होंने मोदी पीएम को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि वे हमारे बीच आ रहे हैं जिनकी योजनाओं का लाभ सभी को किसी न किसी रूप में लाभ मिला है। किसी को आवास तो किसी को शौचालय मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कार्यों में राम मंदिर हो या धारा 370 का हटना हो इन सब कार्यों के कारण कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन में भी खासा उत्साह है। उन्हें सभा स्थल तक लाने की जरूरत है जिससे की आने वाले विधानसभा और लोकसभा की चुनाव में पार्टी के लिए एक अच्छा माहौल तैयार हो सके।
अजमेर नगर निगम की महापौर ब्रजलाता ने कहा कि 29 और 30 मई को नगर निगम अजमेर के सभी पार्षद अपने क्षेत्रवासियों को साथ लेकर दीपदान का भव्य कार्यक्रम करेंगे और अपने अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर के बाहर 9 दीपक जलाकर मोदी जी का भव्य स्वागत करेंगे।
बैठक में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी प्रसन्नचन्द मेहता,प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जितेंद्र गोठवाल,विधायक वासुदेव देवनानी, अनित भदेल, शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ,बीरम देव सिंह, उप महापौर नीरज जैन सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।