


योग गुरु बाबा रामदेव ने कहां की कुश्ती संघ के मुखिया को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह रोज रोज बहन और बेटियों के बारे में बकवास करता रहता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से मना किया कि वे आने वाले समय में राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सन्यासी जैसे ही हैं और पीएम मोदी देश का और योगी आदित्यनाथ यूपी का अच्छा शासन चला रहे हैं। शुक्रवार को भीलवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि भारत में महाराणा प्रताप और शिवाजी जैसे महापुरुष महान है। उन्होंने कहा कि अकबर तो किसी भी कीमत पर महान नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं तो हमेशा ही योग करता और कराता रहता हूं। उन्होंने कहा कि योग का महत्व पूरा विश्व समझने लगा है और दुनिया के 177 देशों में योग किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही योग पूरे विश्व में प्रचारित हो सका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरूऔर इंदिरा गांधी भी योग करती थी।