Saturday, 29 August 2026

सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी देने का रास्ता हुआ साफ, सीएम गहलोत है परेशान, शीघ्र होगी दिल्ली में बैठक


सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी देने का रास्ता हुआ साफ, सीएम गहलोत है परेशान, शीघ्र होगी दिल्ली में बैठक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद और विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आयोजित होने वाली 26 मई की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन  खड़गे के गुरुवार को रूट कैनाल (दातों का ऑपरेशन)  होने के कारण स्थगित की गई है। अब नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

पहले यह कहा जा रहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की व्यस्तता के चलते यह बैठक स्थगित हुई है। लेकिन यह बात सही नहीं निकली राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों शिमला से दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच  प्रियंका गांधी की मध्यस्था में बातचीत हुई है।  अब यह तय माना जा रहा है कि सचिन पायलट को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके लिए सचिन पायलट ने भी अपनी सहमति प्रदान करती है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बात की जानकारी होने के बाद वे आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। उनकी तो कोशिश यही थी कि किसी तरह से सचिन  पायलट को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए । लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है,  इसको लेकर सीएम गहलोत को परेशान है। 25 सितंबर के बगावत करने वालों पर भी कार्रवाई संभव है। इसके अलावा मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। यह कहा जा रहा है कि सीएम गहलोत 2 या 3 लोगों को उपमुख्यमंत्री बना सकते हैं। इसके अलावा सचिन पायलट के लोगों को मंत्रिमंडल और संगठन में पर्याप्त स्थान मिलेगा। इस बात को लेकर ही सीएम गहलोत अत्यधिक परेशान है। 

शुक्रवार को सीएम गहलोत, प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और गृह राज्य मंत्री राजेंद्र  सिंह यादव को लेकर खान मंत्री प्रमोद भाई जैन के बारा  में  आयोजित सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में गए थे। पहले उन्हें दिल्ली जाना था लेकिन अब  वे वापस जयपुर लौट आए हैं। 

वैसे सीएम गहलोत ने 27 मई को दिल्ली में बनने वाले राजस्थान हाउस के नए भवन की आधारशिला रखने का कार्यक्रम आयोजित करा रखा है। इसके लिए वे दिल्ली जाएंगे। अब दिल्ली में उस कार्यक्रम में कौन-कौन व्यक्ति शामिल होंगे अभी तक पता नहीं है। लेकिन यह बात सही है कि सीएम गहलोत, अपने मंत्रिमंडल के कई सदस्यों और कुछ खास लोगों को कार्यक्रम में बुला सकते हैं।  दिल्ली में  सीएम गहलोत कुछ नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।

वैसे सचिन पायलट दिल्ली में मौजूद है और वे अपनी नई रणनीति में बनाने में जुटे हुए हैं। यह बात भी सही है गांधी परिवार उन्हें कांग्रेस में रखने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले समय में उन्हें नई जिम्मेदारी दे  दी जाएगी। सबको इंतजार है कि बैठक फिर वापस कब होगी और फैसला हो ही जाएगा।

राहुल गांधी 1 जून को विदेश यात्रा पर जाएंगे । उनका नया पासपोर्ट बनना है। इसके लिए दिल्ली के साउथ एवेन्यू कोर्ट ने 3 साल के लिए अनुमति दे दी है। 4 जून को राहुल गांधी को  न्यूयॉर्क के मेडिसन  स्क्वायर गार्डन में  स्पीच देना है।


Previous
Next

Related Posts