Saturday, 29 August 2026

सचिन पायलट ने राहत मंत्री मेघवाल को लिखा पत्र, टोंक में तूफान और भारी बरसात से 12 लोगों की मौत और 40 घायल को तत्काल राहत दिलाने का किया आग्रह


सचिन पायलट ने राहत मंत्री मेघवाल को लिखा पत्र, टोंक में तूफान और भारी बरसात से 12 लोगों की मौत और 40 घायल को तत्काल राहत दिलाने का किया आग्रह

टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट में एक पत्र राहत मंत्री गोविंद सिंह मेघवाल को लिखकर उनके विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार 25 मई को अचानक हुई तेज बरसात और तूफान से 12 लोगों की मौत और 40 घायल लोगों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। 

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के चलते टोंक जिले में अब तक 12 लोगों की मौत और 40 घायल हुए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इसके साथ ही अनेकों लोगों के मकानों, पेड़ पौधों का भारी नुकसान भी हुआ है। 

उन्होंने पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि आपका के समय में आम लोगों को राहत प्रदान करते हुए शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावितों को हुए नुकसान का आर्थिक मुआवजा  दिलाने में मदद करें। 

Previous
Next

Related Posts