Saturday, 29 August 2026

तूफान बरसात से जबरदस्त तबाही, टोंक जिले में 12 लोगों की मौत


तूफान बरसात से जबरदस्त तबाही, टोंक जिले में 12 लोगों की मौत

प्रदेश में गुरुवार रात आई तूफान और बरसात में जबरदस्त तबाही का मंजर देखने को मिला। अंदर के साथ आई बारिश और देर रात गिरी बिजली के कारण टोंक जिले में 12 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिली है।

जयपुर में 96 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण पूरा शहर 3 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा।सबसे ज्यादा टोंक जिले में 12 लोगों की मौत हुई है। या धन्ना तलाई मैं बीती रात बारिश आंधी की वजह से एक मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दादा पोता पोती की मौत हो गई जबकि 4 सदस्य घायल भी हुए हैं। निवाई में 3 और मालपुरा में दो टोंक शहर में तीन और उनियारा टोडारायसिंह में यह की मौत हुई है। बिजली गिरने से आवा गांव में मुस्ताक खान की मौत हो गई। मुस्ताक उस समय अपने घर के पास खेत की रखवाली के लिए वही घर पर सो रहा था। इस दौरान खेत में बिजली गिरी और  वह  बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

प्रदेश के जयपुर, करौली, धौलपुर,  सवाई माधोपुर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनू, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, दोसा, सीकर, नागौर और अलवर में कई जगहों पर 10 से लेकर 70 एमएम तक बरसात हुई है। तूफान और बरसात से तापमान 10 से 15 सेंटीग्रेड गिर गया है।

जयपुर में गुरुवार रात आए तूफान की वजह से कहीं जगह पेड़ पौधे, दीवार और बिजली के पोल गिर गए। भारी नुकसान होने का अनुमान है। सड़क पर जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल के लिए मिले यही कारण है कि रात्रि को 3 घंटे बिजली गुल रही।

Previous
Next

Related Posts