Saturday, 29 August 2026

प्रदेश की खुशहाली के लिए मंदिरों मेंदेवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने फहराई गई पीली ध्वजाएं


प्रदेश की खुशहाली के लिए मंदिरों मेंदेवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने फहराई गई पीली ध्वजाएं

गुरु-पुष्य संयोग के अवसर पर गुरुवार को देवस्थान विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के सभी मंदिरों में ओम लिखी पीली ध्वजा फहराई गई। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने हवामहल के पास कल्कि मंदिर में ध्वजा फहराई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि पूरा विश्व कई वर्षों से कोरोना महामारी से त्रस्त रहा और आमजन को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरु-पुष्य संयोग के अवसर पर मंदिरों में पीली ध्वजाएं फहराने का उद्देश्य आमजन के सुख और स्वास्थ्य की मंगल कामना करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश में सामाजिक और धार्मिक समरसता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान श्रीमती रावत ने कल्कि मंदिर में पूजा- अर्चना की और सभी आगंतुकों का माला पहना कर स्वागत किया।

 देवस्थान मंत्री श्रीमती रावत ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत यात्रियों की संख्या को बढ़ाकर 40 हजार किए करने की घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में 26 मई को एक बैठक उद्योग भवन में आयोजित की जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts