


अखिल भारतीय संत सम्मेलन संपन्न हुआ संत सम्मेलन में उठी गूंज पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भगवाधारी को टिकट देने की मांग इसके अलावा अन्य पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए । सभी प्रस्तावों की जानकारी केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मांग पत्र के माध्यम से भेजी जाएगी। मांग पूरी ना होने तक साधु संत अपने समाज के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे।
कार्य सिद्ध श्री बालाजी मंदिर रामगंज अजमेर में चल रहे छह दिवसीय अनेक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के समापन दिवस पर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मंदिर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संत सम्मेलन रखा गया। जिसमें सैकड़ों संतो ने भाग लिया जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति प्रेम गिरी जी के सानिध्य में संत सम्मेलन शुरू हुआ। सर्वप्रथम गुरु दत्तात्रेय की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर संत सम्मेलन की शुरुआत की गई।
संत सम्मेलन संयोजक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने अखिल भारतीय संत सम्मेलन रखे जाने का कारण विचार मंथन का विषय आदि पर चर्चा की और मंच का संचालन स्वामी अनादि सरस्वती ने किया। संत सम्मेलन में धर्म चर्चा के साथ-साथ धर्म को शक्तिशाली बनाने के लिए राजनीति में संतों का प्रवेश होना भी आवश्यक बताया सभापति प्रेम गिरि ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए राजनीति में संतों का प्रभाव साधु संत और उनके अनुयाई होना आवश्यक है अन्यथा सनातन धर्म की रक्षा किसी भी दृष्टि से संभव नहीं है सनातन धर्म की एकमात्र धर्म है बाकी सब पंत है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुष्कर तीर्थ राज है और वहां से भगवाधारी को ही विधानसभा में टिकट दिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीदवार का नाम भी स्पष्ट करते हुए कहा कि जूना अखाड़े के महंत सेवा नंद गिरि के भाजपा टिकट के लिए मांग करते हैं और अमित शाह आगे तक वह इस मांग को पूरी जोर से उठाएंगे। समिति के पृथ्वीराज चौहान का किला तारागढ़ को विधर्मियो से मुक्त कराकर राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक को रोकना तीर्थ पुष्कर के संबंध में बनाए गए नियम व उप नियम की कड़ाई से पालना करवाना अखिल भारत प्रवासी साधु-संतों की जीवन सुरक्षा व संपत्ति की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा विशेष कानून बनाना अजमेर का नाम बदलकर अजय मेरु रखने पर सभी साधु समाज के द्वारा सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया।
सर्वसम्मति से पारित निर्णय का ज्ञापन केंद्र सरकार व राज्य सरकार को पहुंचाया जाएगा और मांगे पूरी होने तक जन आंदोलन के रूप में संतो के प्रतिनिधि में जन आंदोलन चला या जाएगा
संत सम्मेलन में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हिमाचल पंजाब हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों के साधु-संतों ने भाग लिया सम्मेलन के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन रखा गया जिसमें जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति प्रेम गिरी ने आज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए संत सम्मेलन में लिए गए निर्णय के बारे में पूरी जानकारी दी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट राजनीति में साधु-संतों का प्रतिनिधित्व की मांग को स्पष्ट करते हुए कहा कि पुष्कर जैसे तीर्थ स्थान पर जूना अखाड़े के संत सेवा नंद गिरि को भाजपा टिकट की संत समिति ने मांग की है और इसके लिए अमित शाह व राष्ट्रीय नेताओं से पुरजोर मांग करेंगे कार्यक्रम में विधायक अनिता भदेल और दीप्ति किरण महेश्वरी मौजूद रही।
कार्यक्रम के अंत में कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर के महंत शशि गिरी जी ने आए हुए सभी साधु-संतों का आभार व्यक्त किया ।