Saturday, 29 August 2026

भाजपा जीतेगी विधानसभा और लोकसभा चुनाव: डॉ.प्रभु बाडोलिया


भाजपा जीतेगी विधानसभा और लोकसभा चुनाव: डॉ.प्रभु बाडोलिया

टोंक भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार की 9साल की सफलतम उपलब्धियों से न सिर्फ लोकसभा बल्कि इसी साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में डंके की चोट भाजपा की जीत होगी।

उन्होंने कहा की भाजपा की मोदी सरकार को कांग्रेस रोक नही पाई तो सब विपक्षी दलों के गठजोड़ से मोदी की राह में बाधाएं खड़ी की जा रही है लेकिन कांग्रेस के सपने पूरे नही होंगे।

जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने गुरुवार को भाजपा  निवाई- पीपलू विधानसभा क्षेत्र के देहात मण्डल गहलोद की कार्यसमिति की  देवरी बालाजी मंदिर केम्पस में आयोजित बैठक को सम्बोधित किया।  देहात मण्डल गहलोद की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  नंद लाल गुर्जर ने की।

 मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ . प्रभु बाडोलिया ने  पार्टी की रीति नितियों का जिक्र करते हुए कहा कि सशक्त मंडल, मजबूत बूथ, समितिया व पन्ना प्रमुख की नियुक्तिया हो साथ हीं कार्यकर्ता का भी मजबूत होना अति आवश्यक है ।  बाडोलिया ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में 31 मई को होने वाली विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने और केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में गहलोद मंडल के बूथ संख्या 67 का बुथ अध्यक्ष सर्व सम्मति से रतिराम सैनी नयागांव इस्लामपुरा को बनाया गया। बैठक में  बाबूलाल माहेश्वरी, सुगन चंदेल , रतिराम सैनी , महेंद्र  सैनी ,राहुल बैरवा, विजय सिंह गुर्जर ,मोहन मीणा , सुखपाल गुर्जर, श्रीराम प्रसाद जाट ,कैलाश यादव ,लक्ष्मण यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Previous
Next

Related Posts