Saturday, 29 August 2026

युवती ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रेप का कराया मामला दर्ज


युवती ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रेप का कराया मामला दर्ज

संजय साइकिल पर रहने वाली एक युवती ने अपने पड़ोसी युवक के खिलाफ ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। 

युवती ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि घुमाने के बहाने एक गेस्टहाउस में युवक ले गया जहां उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील फोटो ले लिए । शादी के दूसरे जिनी पति के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिए। उसने कहा कि 5 साल से पड़ोसियों को जानती हूं पड़ोसी होने के नाते कभी-कभी घूमने चली जाती थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि 2 महीने पहले उसे घुमाने के बहाने जल महल की तरफ ले गया और गेस्ट हाउस में ले जाकर जबरन रेप किया। 

 युवती ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 21 मई को खुद की शादी होने के कारण वेबीटी पारले तैयार होने गई थी। पीछे-पीछे पड़ोसी पहुंच गया उसने धमकाया और कहां की अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। 22 मई को शादी के अगले दिन आरोपी ने अश्लील वीडियो मेरे पति की मोबाइल पर डाल दिए। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Previous
Next

Related Posts