Saturday, 29 August 2026

शिवसेना ने चंद्रराज सिंघवी को राजस्थान का अध्यक्ष किया नियुक्त


शिवसेना ने चंद्रराज सिंघवी को  राजस्थान  का अध्यक्ष किया नियुक्त

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की राजनीति में अब शिवसेना भी सक्रिय होते नजर आएगी। वसुंधरा राजे के रणनीति का रहे चंद्रराज सिंघवी को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे के निर्देश पर उन्हें राजस्थान का प्रमुख बनाया गया है। शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल नियुक्ति पत्र जारी किया है।  चंद्रराज सिंघवी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बधाई और दुपट्टा पहनाकर राजस्थान की राजनीति में शिवसेना को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। 

अब चंद्रराज सिंघवी तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुट गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सभा कराई जा सकती है। ऐसे में अब शिवसेना भी राजस्थान में सक्रियता बढ़ाने में कामयाब हो सकती है। यह कामयाबी कितनी मिलेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन जोड़-तोड़ की राजनीति में चंद्रराज सिंघवी पुराने खिलाड़ी माने जाते हैं। अब हुए किन लोगों को शामिल करेंगे इसका सबको इंतजार है।

    Previous
    Next

    Related Posts