


पंजाब के कांग्रेस प्रभारी विधायक हरीश चौधरी ने बुधवार को ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जस्टिस भवरू खा से मुलाकात कर ओबीसी आरक्षण 21 से 27 प्रतिशत करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार से भी जातिगत आधार पर कराई गई जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि सभी जातियों को उसकी संख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए।
हरीश चौधरी ने कहा कि हम 2 साल से ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा संख्या ओबीसी की है ऐसे में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा चुनावी नहीं है बल्कि उनका हक है जो मिलना ही चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसलिए दोनों इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि राजस्थान में उनकी सरकार के रहते गई इस में परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी उनकी सरकार के रहते हुए ओबीसी और एससी एसटी का आरक्षण बढ़ाया गया था।