


नगर परिषद टोंक की लापरवाही से गांधी पार्क के समीप गंदे नाले की सफाई नही होने से गुस्साएं लोगो ने जाम लगा दिया।जिससे करीबन पौने एक घण्टे तक यातायात जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।बाद में पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद वहां पहुंचे जिन्होंने समझाईश की तथा नगर परिषद टोंक सफाई ठेकेदार को बुला करके जेसीबी से सफाई शुरू कराई गई।
गांधी पार्क टोंक के समीप ही एक बड़ा गन्दा नाला है जिसकी लंबे समय से सफाई नही हुई जिससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि पिछले दिनों ही एक बच्ची नाले में गिर जाने से बड़ा हादसा होते -होते बच गया।बुधवार की सुबह करीबन साढ़े आठ बजे गुस्साई महिलाओ व पुरुषो ने नगर परिषद टोंक की लापरवाही से नाराज होकर गांधी पार्क के समीप जाम लगा करके प्रदर्शन किया।ऐसे हालातों में दोनों तरफ सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी एवं कृषि व सब्जी मंडी सहित डेली अपडाउन करने वालो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई इतना ही नही लोगो को लंबी दूरी करके ऑफिस पहुंचना पड़ा।बाद में पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद वहां पहुंचे जिन्होंने समझाईश की तथा नगर परिषद की जेसीबी से नाले की सफाई शुरू कराई तब जाकर जाम हटाया गया।
वही दोपहर में वार्ड39 सैय्यदों का मोहल्ला टोंक में पीने के पानी की आपूर्ति नही होने से नाराज महिला व पुरुषो ने घण्टाघर पर जाम लगा करके प्रदर्शन किया।जिसकी इतला के बाद कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने समझाईश की तथा जाम हटवाया तथा जिला कलक्टर के नाम मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन दिया जिन्होने पानी की समस्या से अवगत कराया।