


टोंक भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की 31 मई अजमेर में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि टोंक जिले से न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभार्थी, प्रबुद्धजन सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के अजमेर के कार्यक्रम में जनभागीदारी,कार्यकर्ताओ सहित सभी वर्गों की सहभागिता को लेकर सांसद कार्यालय टोंक में टोंक- सवाई माधोपुर के सांसद साहब सुखबीर सिंह जौनापुरिया की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराना, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल ठाडा, देवली -उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,भाजपा जयपुर जिला सह प्रभारी नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, नगर परिषद टोंक की पूर्व चेयरमेन श्रीमती लक्ष्मी देवी जैन ,जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा ,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मदन वर्मा , मनोज वर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, गणेश सेनी आदि मौजूद थे