


टोंक बनास नदी गहलोद में केंद्र सरकार की तरफ से 134.74 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन बनास नदी गहलोद हाई ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ठेकेदार के भरोसे काम नही छोड़े बल्कि नियमित मोनिटरिंग की जाए।उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।
बनास नदी गहलोद हाई ब्रिज के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बुधवार को भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिन्होंने ब्रिज के पिल्लरों में पुरानी प्लेटें उपयोग में लिए जाने साथ ही गिट्टी और सीमेंट तथा सरियों के अनुपात को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
भाजपा सांसद जौनापुरिया ने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आर के सिंह को लताड़ पिलाई। अधिशासी अभियंता दीन मोहम्मद को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से मोनोटरिंग करें साथ ही किसी भी तरह की अनियितता नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने तीन पिल्लरों की पुरानी प्लेटों को तत्काल बदलने और नई लगाए जाने के निर्देश दिए।
भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने खनिज विभाग से हायर सेकेंडरी स्कूल टोंक की सड़क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इंटरलॉकिंग टाइलों के नीचे निर्माण सामग्री की जांच के लिए भाजपा सांसद जौनपुरिया ने खुद ही फावड़ा उठा करके खुदाई की तो भाजपा सांसद जौनपुरिया दंग रह गए जहां सीमेंट और गिट्टी कम बल्कि पॉलीथिन सहित कचरा निकला। इतना ही नहीं भाजपा सांसद जौनापुरिया ने कहा कि टोंक शहर में सड़क निर्माण कार्यो का श्रेय कांग्रेस के टोंक विधायक सचिन पायलट द्धारा लिए जाने और मुख्यमन्त्री बजट घोषणा के नाम से वाहवाही लूटे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह पैसा बनास नदी की बजरी की रॉयल्टी की ड्ज प्रतिशत राशि लिए जाने के मद से खर्च की जा रही है। उन्होंने बनास नदी बजरी लीज होल्डर्स को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बनास नदी बजरी लीज शर्तो की पालना नहीं की जा रही है और पर्यावरण की दृष्टि से एक भी पेड़ न नहीं लगाया है ।
पीडब्ल्यूडी टोंक के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद ने बताया कि गहलोद हाई ब्रिज और टोंक में सड़कों का कार्य गुणवत्तायुक्त है । कुछेक कमियां पाई गई है जिसको ठीक करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग टाइलों के लूज होने का कारण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही होना है।
भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के साथ भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा,नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, सतीश चंदेल,बेनी प्रसाद जैन, दिशा के सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता,वरिष्ठ भाजपाई बद्रीलाल विजयवर्गीय,पोखर लाल जाट ,पीडब्ल्यूडी के ज्ञान चंद जैन, अनवार अहमद,राहुल आदि मौजूद थे।