


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में तो अनुशासन होता है। एक बार हाईकमान जो तय कर देता है इस फैसले को सब मानते हैं। पहले सोनिया गांधीजी थी अब मलिकार्जुन खरगे साहब हैं। राहुल गांधी है । जब यह फैसला कर लेते हैं तो सभी लोग इस फैसले को मानते हैं और सब अपने अपने काम में लग जाते हैं।
बुधवार को बिरला सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की 26 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक है हम चाहेंगे कि सब अपने अपने सुझाव देंगे उसके बाद हाईकमान के निर्देश देंगे वह मानेंगे। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं वहां से डिस्कशन होगा उसमें हो सकता है कि कर्नाटक में हमारे अनुभव पर चर्चा भी होगी । प्रेजेंटेशन भी होंगे सब मिलकर जो फैसले होंगे उसको हम सब मानेंगे और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तिरंगा झंडा बुलंद हो यह जनहित में है और देश हित में भी है।
सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी बार-बार चुनावी राज्य में जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया उन्होंने कहा कि पहले पीएम बहुत कम चुनाव प्रचार में जाया करते थे उन्होंने कहा उनका बस चले तो उपचुनाव और नगर निगम के चुनाव में भी चले जाए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के नगर निगम के चुनाव में हमेशा तो प्रत्यक्ष रूप से चुनाव प्रचार में गए थे । लेकिन प्रधानमंत्री ने भी उसे जिले में रहकर यह जता दिया कि वे भी चुनाव प्रचार के लिए आए हैं जिससे कि भाजपा को फायदा मिल सके।
सीएम गहलोत ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में केंद्र सरकार ने ईडी सीबीआई सब कुछ लगा दिए थे इसके बावजूद भी जनता ने कांग्रेस को जीता या और यह बता दिया कि सरकार केंद्र की चाहे कुछ भी कर ले लेकिन चुनाव जीतना संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि हम सरकार की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे और जो लोगों को हमने गारंटी दी है उसी के बल पर वापस से सत्ता में आएंगे।