Saturday, 29 August 2026

कन्टेनर से 23 गौवंशों को मुक्त करा 2 गौतस्करों को किया गिरफ्तार, कंटेनर गाडी को किया जब्त


कन्टेनर से 23 गौवंशों को मुक्त करा 2 गौतस्करों को किया गिरफ्तार, कंटेनर गाडी को किया जब्त

भरतपुर जिले के थाना हलैना पुलिस ने सोमवार देर रात नाकाबंदी में कन्टेनर गाड़ी को रोक तलाशी में मिले 23 गौवंशों को मुक्त करा घड़ी सांवल दास गौशाला को सौंप दिया है। ट्रक सवार तस्कर पतलौलू उर्फ रविन्द्र निवासी शांति नगर जहीरावाद जिला मेढक तेलंगाना व शमीम कुरैशी निवासी राजन मौहल्ला थाना नौवस्ता जिला कानपुर उत्तरप्रदेश को गिरफतार किया गया।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि आज दिनांक 23 मई 2023 की रात मुखविर से सूचना मिली कि एक कंटेनर गाडी में गौवंश भरा है जो गांव चरणदास से हन्तरा रोड की तरफ आ रहा है। सूचना पर हैड कांस्टेबल श्याम सिंह मय जाप्ता द्वारा गांव धरसौनी सपाट के पास नाकाबन्दी की। हन्तरा की तरफ से आ रहा हरियाणा नंबर का एक कंटेनर यू-टर्न कर जाने लगा।

पुलिस द्वारा कंटेनर का पीछा कर गौतस्कर पतलौलू उर्फ रविन्द्र व शमीम कुरैशी को गिरफतार किया। कंटेनर में निर्दयतापूर्वक ठसाठस भरे हुये मिले 23 गौवंशों (बछडे/सांड) को मुक्त करा घडी सांवलदास गौशाला भरतपुर के सुपुर्द कर कंटेनर को जब्त कर थाने पर गौतस्करों के विरूद्ध आरबीए एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है।



Previous
Next

Related Posts